राजस्थान: डूंगरपुर के सरकारी विद्यालय के पीछे युवक-युवती के शव मिले, आत्महत्या की आशंका
राजस्थान: डूंगरपुर के सरकारी विद्यालय के पीछे युवक-युवती के शव मिले, आत्महत्या की आशंका
जयपुर, 18 फरवरी (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बुधवार को एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे लोहे की छड़ से लटकते हुए एक युवक और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज (22) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और एक बेटी का पिता था। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस को संदेह है कि यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ी आत्महत्या का हो सकता है। मनोज एक फरवरी को पत्नी से झगड़े के बाद घर से चला गया था। उसकी पत्नी ने मंगलवार को चौरासी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के पीछे शवों को लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा बाकोलिया शफीक
शफीक

Facebook


