राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात की

Ads

राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - October 10, 2024 / 12:48 PM IST,
    Updated On - October 10, 2024 / 12:48 PM IST

जयपुर, 10 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बागडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इसके अनुसार, शर्मा की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा