जयपुर, तीन सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की।
राजभवन की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।
राजभवन के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने राजभवन में राज्यपाल बागडे से मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
इसके अनुसार, राज्यपाल ने इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा को अपने एक वर्ष के कार्यकाल के आलोक में प्रकाशित पुस्तक ‘अभ्युदय की ओर’ की एक प्रति भी भेंट की।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी