राजस्थान कांग्रेस का अधिवेशन 28 दिसंबर को

राजस्थान कांग्रेस का अधिवेशन 28 दिसंबर को

राजस्थान कांग्रेस का अधिवेशन 28 दिसंबर को
Modified Date: December 26, 2022 / 06:20 pm IST
Published Date: December 26, 2022 6:20 pm IST

जयपुर, 28 दिसंबर (भाषा) राजस्थान कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन 28 दिसंबर को शहर में आयोजित होना है जिसमें संगठनात्मक व अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस का यह अधिवेशन ऐसे समय में हो रहा है जबकि पार्टी नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हाल ही में राज्य से गुजरी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अधिवेशन में यात्रा के दौरान सामने आए कुछ सुझावों पर भी चर्चा हो सकती है।

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 दिसंबर को यहां बिड़ला ऑडिटोरियम में अधिवेशन होगा। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होने वाले इस अधिवेशन में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संगठनात्मक एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में