राजस्थान: अदालत ने पूर्व मंत्री जोशी को न्यायिक हिरासत में भेजा

राजस्थान: अदालत ने पूर्व मंत्री जोशी को न्यायिक हिरासत में भेजा

राजस्थान: अदालत ने पूर्व मंत्री जोशी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Modified Date: May 11, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: May 11, 2026 2:51 pm IST

जयपुर, 11 मई (भाषा) राजस्थान की एक स्थानीय अदालत ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोशी को सात मई को गिरफ्तार किया था और वह पुलिस हिरासत में थे। हिरासत की अवधि पूरी होने पर जोशी को आज यहां एसीबी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब यह कथित घोटाला हुआ तो जोशी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री थे।

इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में जोशी को गिरफ़्तार किया था। वह करीब सात महीने तक जेल में रहे जिसके बाद दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में