राजस्थान: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर, 11 अगस्त (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में चार युवकों द्वारा एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को तब हुई जब पीड़िता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थी। कार में सवार आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य ने कहा कि आरोपियों की पहचान चूनाराम, बाबूलाल, नरेश व किशन के रूप में हुई है। आरोपी 18-22 की उम्र के हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा पृथ्वी मानसी सुरभि
सुरभि

Facebook


