Summer Vacation Latest News: सरकार ने की गर्मी की छुट्टियों में कटौती, इस बार सिर्फ इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानिए कब से शुरू होगा नया सत्र
सरकार ने की गर्मी की छुट्टियों में कटौती, इस बार सिर्फ इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, Rajasthan Government Cuts Summer Vacations
- राजस्थान सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती करने का फैसला किया।
- अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 मई से 20 जून तक यानी कुल 35 दिन का होगा।
- नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा और 25 मार्च को सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित होगी।
जयपुर। Government Cuts Summer Vacations स्कूलों में 10वीं और12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब अंतिम चरण पर हैं। वहीं बाकी कक्षाओं की परीक्षाओं की तैयारियां की जा रही है। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी गर्मियों की छुट्टियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान सरकार ने शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार और पढ़ाई के लिए अधिक कार्य दिवस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती की गई है। Summer Vacation Latest News
दरअसल, बीतें दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की। इसमें कई अहम मसलों को लेकर चर्चा की गई। नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से प्रारंभ किए जाने तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेशोत्सव के माध्यम से सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने, छात्र और शिक्षकों की सुरक्षा सहित कई एजेंडे इस बैठक में थे।
अब रहेगा इतने दिनों का अवकाश ( Summer Vacation Latest News)
Government Cuts Summer Vacations बैठक में तय किया गया कि अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को कम कर दिया जाएगा। पहले स्कूलों में 17 मई से 30 जून तक कुल 45 दिन की छुट्टियां रहती थीं, लेकिन अब यह अवकाश 16 मई से 20 जून तक ही रहेगा। यानी अब कुल 35 दिन का ही ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा। इस बदलाव से अब 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिक्षक और विद्यार्थी सुगमता से शामिल हो सकेंगे। पहले अवकाश के कारण योग दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी में परेशानी आती थी।
25 मार्च को मेगा पीटीएम
अब स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा। नए सत्र की शुरुआत से पहले 25 मार्च को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) और पीएएम (अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक) आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रगति और स्कूल से जुड़े मुद्दों पर अभिभावकों से चर्चा की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Gas supply disruptions News: अंतिम संस्कार पर भी ईरान-इजरायल युद्ध का असर!.. गैस की सप्लाई नहीं होने से बंद की गई यहां की श्मशान भट्टियां
- MLA Mukesh Malhotra News: हाईकोर्ट ने निरस्त की इस कांग्रेस विधायक की विधायकी, ‘पुराने पाप पड़ गए भारी’, राजनीतिक जगत में मचा हड़कंप
- Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य घोषित, हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का बड़ा फैसला
- India t20 World Cup 2026: टीम इंडिया से जुड़े इन 3 फैसलों ने दिलाई भारत को कामयाबी.. कोच या कप्तान नहीं बल्कि इस शख्स की थी बड़ी रणनीति
- Rang Panchami 2026: राजभवन में रंग पंचमी की धूम, महिलाओं ने खेली अनोखी होली, राज्यपाल ने ज़मीनी स्तर पर काम कर रही महतारियों को किया सम्मानित
- RIL Share Price: गिरावट के दौर में भी रिलायंस का जलवा बरकरार! अमेरिकी फैसले के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज का 28% उछाल का दावा
- Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

Facebook


