राजस्थान: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
Modified Date: August 5, 2025 / 11:41 pm IST
Published Date: August 5, 2025 9:33 pm IST

जयपुर, पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान में रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं पर रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षाबंधन (9 अगस्त) और उसके अगले दिन (10 अगस्त) को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की।

यह छूट राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए मिलेगी।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा की पहल पर पहली बार महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पहले केवल एक दिन (रक्षाबंधन) ही यह छूट दी जाती थी।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।