Rajasthan Hospital Strike: आज प्रदेशभर में 24 घंटे बंद रहेंगे निजी अस्पताल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

Rajasthan Hospital Strike: आज प्रदेशभर में 24 घंटे बंद रहेंगे निजी अस्पताल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

Rajasthan Hospital Strike: आज प्रदेशभर में 24 घंटे बंद रहेंगे निजी अस्पताल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

Rajasthan Hospital Strike | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 14, 2026 / 09:23 am IST
Published Date: April 14, 2026 9:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक
  • निजी अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित
  • डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन

जयपुर: Rajasthan Hospital Strike जयपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार से राज्य के निजी चिकित्सकों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) की राजस्थान इकाई ने घोषणा की है कि निजी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगी।

Rajasthan Hospital Strike विरोध प्रदर्शन जयपुर के एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ है। उन्हें हाल ही में चिकित्सीय लापरवाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य के चिकित्सकों के बीच व्यापक आक्रोश फैल गया है।

आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पहले गठित एक मेडिकल बोर्ड ने मामले में चिकित्सीय लापरवाही का कोई सबूत नहीं पाया था। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) से जुड़ी कुछ मामूली अनियमितताओं के आधार पर की गई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।