राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने पटाखा कारखाने में आग की घटना का स्वत: संज्ञान लिया

राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने पटाखा कारखाने में आग की घटना का स्वत: संज्ञान लिया

राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने पटाखा कारखाने में आग की घटना का स्वत: संज्ञान लिया
Modified Date: June 11, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: June 11, 2026 9:15 pm IST

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने जयपुर के खो नागोरियान इलाके में कथित अवैध पटाखा कारखाने में आग लगने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार को जारी आयोग के आदेश के अनुसार यह घटना खो नागोरियान थाने के पास हुई जहां विस्फोटक सामग्री वाले एक अवैध कारखाने में आग लग गई और कई लोगों की जान चली गई।

आयोग के अनुसार इस घटना के संबंध में कई ऐसी खबरें अखबारों में छपीं जिनमें सुरक्षा नियमों और उनके पालन में गंभीर खामियों को उजागर किया गया।

हादसे को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने कहा कि हालांकि ऐसी दुर्घटनाओं को हमेशा रोका नहीं जा सकता लेकिन इस तरह की दुखद घटनाओं की कारक लापरवाही और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन गंभीर चिंता का विषय है।

आयोग ने जयपुर के जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, प्रमुख सचिव (गृह) और स्थानीय निकाय निदेशक को नोटिस जारी कर घटना के बारे में विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने अधिकारियों को अवैध कारखानों, गोदामों और अन्य खतरनाक गतिविधियों की गहन जांच करने और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में