राजस्थान : मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत 13 फर्म के लाइसेंस निलंबित

राजस्थान : मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत 13 फर्म के लाइसेंस निलंबित

राजस्थान : मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत 13 फर्म के लाइसेंस निलंबित
Modified Date: June 19, 2026 / 10:51 pm IST
Published Date: June 19, 2026 10:51 pm IST

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टीमों के मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत 13 फर्म के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टीम द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ अलवर, जयपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालोर, राजसंमद, झुंझुनूं, बीकानेर, सहित अन्य जिलों के खाद्य प्रतिष्ठानों पर दो माह में बड़ी कार्रवाई की गई।

इसमें जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई के तहत 16 असुरक्षित डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों पर आगामी दो माह के लिए वितरण एवं विक्रय पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही राज्य के 13 फर्म के लाइसेंस निलंबित किए गये हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभामंगला ने बताया कि मई व जून के दौरान विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों की रिपोर्ट में अनेक ब्रांड के डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए हैं।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में