राजस्थान: एलएलबी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Ads

राजस्थान: एलएलबी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 08:36 PM IST

जयपुर, तीन मई (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में शनिवार शाम को एलएलबी की एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर गांव की निवासी रीतिका (25) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय रीतिका के पिता घर से बाहर गए हुए थे जबकि मां और दो छोटी बहनें नीचे वाले कमरे में थे।

पुलिस के मुताबिक, रीतिका ऊपर वाले कमरे में गई थी और जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तब परिजन ऊपर पहुंचे और शव को फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि परिजन उसे जोजावर के अस्पताल और फिर पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र