राजस्थान: रिश्तेदार के घर से 1.47 करोड़ रुपए चुराने वाला पकड़ा गया

Ads

राजस्थान: रिश्तेदार के घर से 1.47 करोड़ रुपए चुराने वाला पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - June 11, 2024 / 05:40 PM IST,
    Updated On - June 11, 2024 / 05:40 PM IST

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान पुलिस ने अपने रिश्तेदार के घर से 1.47 करोड़ रुपए चुराने वाले युवक को चुराई गई नकदी के साथ पकड़ लिया है।

सीकर जिले के खाटूश्यामजी के थानाधिकारी राजाराम ने बताया कि आरोपी विकास ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार बंशी के घर से पैसे चुराने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि बंशी ने अपनी जमीन बेचकर पैसा घर में रखा था तथा कल रात वह नागौर के कुचामन में अपने किसी रिश्तेदारे के यहां गया था।

राजाराम ने बताया कि विकास अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से खाटूश्यामजी इलाके में आया और मंगलवार तड़के घर से उसने पैसे चुरा लिए।

थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ने जयपुर के रेनवाल इलाके में विकास को पकड़ लिया जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि नकदी तीन बैगों में रखी हुई थी जो उसके पास से बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार