Sambhal Spurious Rasgullas seized: रक्षाबंधन से पहले 45 क्विंटल नकली रसगुल्ला बरामद.. अफसर बोले- ‘बनाने में 20 हजार लीटर दूध की खपत, इसका हिसाब पहले दे दो’

Ads

संभल में खाद्य विभाग ने छापेमारी कर 45 क्विंटल संदिग्ध नकली रसगुल्ले बरामद किए। अधिकारियों ने दूध की खरीद का हिसाब मांगा।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 01:51 PM IST

Sambhal Spurious Rasgullas seized || ASTHA KAUSHIK File

HIGHLIGHTS
  • 45 क्विंटल संदिग्ध नकली रसगुल्ले बरामद
  • 20 हजार लीटर दूध का हिसाब मांगा
  • खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे

संभल: त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में खाद्य विभाग की नजर मिठाई और दूसरे मिष्ठान उत्पादों की तरफ घूम गई है। (Sambhal Spurious Rasgullas seized) विभाग सतर्क है कि, बाजारों में नकली और मिलावटी खाद्य सामानों की बिक्री न होने पाए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

45 क्विंटल नकली रसगुल्ला बरामद

दरअसल यहाँ खाद्य विभाग की टीम ने एक-दो नहीं नहीं 45 क्विंटल नकली रसगुल्ले की खेप बरामद की है। यह नकली रसगुल्ले रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में बेचे जाने के लिए तैयार किये गए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी। संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के मंगनपुर गांव में नकली रसगुल्ले का यह पूरा रैकेट काम कर रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। टीम ने यहाँ से करीब 45 क्विंटल नकली रसगुल्ला बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में रसगुल्ले बनाने के लिए यूज दूध की खरीदारी का कोई प्वाइंट या हिसाब वह नहीं दे सका रसगुल्ला बनाने की विधि पूछने पर भी वह गोलमोल जवाब देने लगा। मौके पर तैयार रसगुल्ले और छेना जब्त कर लिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

माँगा 20 हजार लीटर दूध का हिसाब-किताब

इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि, 45 क्विंटल रसगुल्ला बनाने के लिए करीब 20 हजार लीटर दूध का इस्तेमाल होता है। लेकिन अब तक उन्हें इतने दूध का हिसाब नहीं दिया जा सका है। (Sambhal Spurious Rasgullas seized) टीम अब फैक्ट्री के मालिक और दूसरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। साथ ही नकली रसगुल्ले का सैंपल भी जाँच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Q1. संभल में कितने रसगुल्ले बरामद हुए?

खाद्य विभाग ने करीब 45 क्विंटल संदिग्ध नकली रसगुल्ले बरामद किए हैं।

Q2. रसगुल्ले बनाने में कितना दूध इस्तेमाल होने का अनुमान है?

अधिकारी के मुताबिक इतनी मात्रा में रसगुल्ले बनाने में करीब 20 हजार लीटर दूध लगता है।

Q3. जब्त रसगुल्लों के साथ क्या कार्रवाई हुई?

तैयार रसगुल्ले और छेना जब्त कर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।