Reported By: Mridul Pandey
,Satna Lokayukta Trap: 96 हजार की रिश्वत लेते धराया जिला सहकारी का बैंक मैनेजर, लोकायुक्त के जाल में ऐसे फंसा, सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप /image: IBC24 File
सतना: Satna Lokayukta Trap: सतना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक सतना के प्रबंधक केसी शर्मा (Cooperative Bank Manager Arrest) को लोकायुक्त की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई बुधवार को शहर के प्रेम नगर स्थित उनके आवास पर की गई। ट्रैप की कार्रवाई के बाद लोकायुक्त की टीम आरोपी बैंक प्रबंधक को लेकर सर्किट हाउस पहुंची, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Satna Lokayukta Trap जानकारी के अनुसार नागौद स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा से धान खरीदी की राशि के संबंध में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि धान खरीदी की कुल रकम का तीन प्रतिशत बतौर रिश्वत मांगा गया था। रिश्वत की मांग से परेशान समिति प्रबंधक ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।
Satna Lokayukta Trap आज निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम प्रेम नगर पहुंची। अपने आवास में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक ने जैसे ही शिकायतकर्ता से 96 हजार रुपये की रिश्वत ली टीम ने दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की है। ट्रैप की कार्रवाई की खबर फैलते ही बैंकिंग और सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त टीम आरोपी प्रबंधक को लेकर सर्किट हाउस पहुंची, जहां दस्तावेजी कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों तथा रिश्वत की मांग के कारणों की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें