Home » Ibc24 Originals » CG Religious Conversion News: Uproar over a healing gathering in Dhamtari! The meeting was taking place inside a house; allegations of religious conversion sparked a commotion.
CG Religious Conversion News: Dhamtari में चंगाई सभा पर बवाल! घर के अंदर चल रही थी सभा, धर्मांतरण के आरोप से मचा हंगामा |
Ads
छत्तीसगढ़ के धमतरी में चंगाई सभा को लेकर विवाद सामने आया है। रिसाई पारा इलाके में एक घर के अंदर कथित तौर पर सभा आयोजित किए जाने का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। संगठनों ने आरोप लगाया कि बीमारी और दूसरी परेशानियों से राहत दिलाने के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। कुछ अन्य आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।