राजस्थान: युवक ने पत्नी, बेटी की हत्या के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

राजस्थान: युवक ने पत्नी, बेटी की हत्या के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

राजस्थान: युवक ने पत्नी, बेटी की हत्या के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
Modified Date: March 12, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: March 12, 2026 1:23 pm IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) जयपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी व आठ साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह यह घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव में हुई।

दूदू के पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी सुखजीत ने अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तलवार से हमला किया और अपनी बेटी वंशिका (आठ) का गला घोंट दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी घर से निकल गया और बाद में मोखमपुरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने ये हत्याएं कीं। आरोपी दिहाड़ी पर काम करता है और परिवार के साथ गांव में अपने घर में रहता था।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में