राजस्थान: गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग

Ads

राजस्थान: गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 01:22 PM IST

जयपुर, दो जुलाई (भाषा) जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि भवन के बेसमेंट में रह रहे एक परिवार को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रावलजी का बांदा स्थित औलिया मस्जिद के सामने तीन मंजिला भवन में संचालित गद्दे की दुकान में आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में गद्दों सहित अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई।

पुलिस ने बताया, दुकान अनवर हुसैन और पप्पू की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भाषा बाकोलिया नरेश

नरेश