राजस्थान : कांग्रेस के सदस्यता अभियान के लिए बैठक

राजस्थान : कांग्रेस के सदस्यता अभियान के लिए बैठक

राजस्थान : कांग्रेस के सदस्यता अभियान के लिए बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: February 1, 2022 9:33 pm IST

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) राजस्थान में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों व अभियान समन्वयकों की बैठक मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई।

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनावों के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (पीआरओ) संजय निरुपम भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि जब-जब देश में कांग्रेस सदस्यता अभियान हुआ राजस्थान अव्वल नम्बर पर रहा है।

उन्होंने कहा कि पहली दफा डिजिटल माध्यम से कांग्रेस के सदस्य बनाये जा रहे हैं। डिजिटल माध्यम से प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे और फिर से सदस्यता अभियान में राजस्थान अव्वल रहेगा।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से चुनाव से डेढ़-दो साल पहले ही हमें जनता के बीच जाने का मौका मिला है और कांग्रेस नेताओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान पूरे विश्व में अनूठा है जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ एवं सही तथ्यों के आधार पर चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने हेतु ली गई जानकारी का सत्यापन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास पहले से मौजूद जानकारी से किया जाता है ताकि सदस्यता में दोहराव ना हो या अन्य त्रुटियों से बचा जा सके।

भाषा पृथ्वी कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में