राजस्थान : अधिकांश भागों में पारा 40 डिग्री से पार, धौलपुर में 45.4 डिग्री रहा तापमान

राजस्थान : अधिकांश भागों में पारा 40 डिग्री से पार, धौलपुर में 45.4 डिग्री रहा तापमान

राजस्थान : अधिकांश भागों में पारा 40 डिग्री से पार, धौलपुर में 45.4 डिग्री रहा तापमान
Modified Date: June 5, 2024 / 09:43 pm IST
Published Date: June 5, 2024 9:43 pm IST

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के अधिकांश भागों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं धौलपुर में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) का प्रभाव देखा गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 44.4 डिग्री, कोटा में 44.3 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अलवर में 44 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, चित्तोडगढ में 43.4 डिग्री, दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बीती (मंगलवार) रात सबसे अधिक तापमान गंगानगर और कोटा में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश : 5.5 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

अधिकारी ने बताया कि अन्य स्थानों पर रात का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

विभाग ने आने वाले दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभागों में बारिश की संभावना जताई है।

भाषा कुंज जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में