राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कई इलाकों में बारिश

राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कई इलाकों में बारिश

राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कई इलाकों में बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 9, 2022 11:34 am IST

जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में कुछ और बढ़ोतरी से लोगों की राहत मिली है वहीं इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 9.4 डिग्री और अंता में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।

वहीं राज्य में दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बीते चौबीस घंटे में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच राज्य के चूरू 7.2 मिमी, बीकानेर में 6.4 मिमी, फतेहपुर में 6.0 मिमी, सीकर में 5.0 मिमी, पिलानी में 1.9 मिमी, बारिश हुई। वहीं राज्य के अलवर, अजमेर, वनस्थली व फलोदी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर नौ फरवरी को बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा जहां बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में