राजस्थान: बोरवेल में गिरे नौ साल के बच्चे को बचाव दल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

राजस्थान: बोरवेल में गिरे नौ साल के बच्चे को बचाव दल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

राजस्थान: बोरवेल में गिरे नौ साल के बच्चे को बचाव दल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Modified Date: September 1, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: September 1, 2026 12:10 am IST

जयपुर, 31 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरे नौ साल के एक बच्चे को करीब छह घंटे चले बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की पहचान बुटोली गांव निवासी भानु के रूप में हुई है और वह पतंग लूटते समय बोरवेल में गिर गया था।

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया गया और इस दौरान जिले के कई थानों की टीमें मौके पर मौजूद रही।

उन्होंने बताया कि बोरवेल के समानांतर सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास किए गए।

अधिकारी ने बताया कि जेसीबी की तीन मशीनों की मदद से खुदाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस और प्रशासन की कई टीम मौके पर मौजूद रहीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में साथ दिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल के अंदर से जब बच्चे की आवाज आने लगी तो बचाव दल ने रस्सी की मदद से बच्चे को बाहर निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि करीब छह घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद बच्चे को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में