राजस्थान : चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

राजस्थान : चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

राजस्थान : चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 25, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: February 25, 2026 3:17 pm IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) जयपुर में गांधी सर्किल के पास मंगलवार रात एक चलती कार में आग लग गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि सीएनजी से चलने वाली इस कार का उपयोग टैक्सी के रूप में किया जा रहा था। चालक अमित धाबस वाहन की सर्विसिंग करवाकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कार से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल आए।

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में जली हुई कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

भाषा बाकोलिया

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में