जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के पाली जिले के औद्योगिक थाने में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 32 वर्षीय भरत कल रात ड्यूटी पर था और उसने देर रात करीब दो बजे खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल का अपनी पत्नी पिंकू से विवाद था, जो वर्तमान में पाली के महिला थाने में तैनात कांस्टेबल है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
भाषा कुंज
मनीषा
मनीषा