राजस्थान: पिछले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, श्रीगंगानगर में तापमान पहुंचा 47 डिग्री

Ads

राजस्थान: पिछले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, श्रीगंगानगर में तापमान पहुंचा 47 डिग्री

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 01:48 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:48 PM IST

जयपुर, 27 मई (भाषा) पूर्वी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी चली जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक रहा।

वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी और अधिकतम तापमान ज्यादातर हिस्सों में 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, “बीकानेर व कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46 से 47 डिग्री तक रह सकता है जबकि पश्चिमी राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में 27 और 28 मई को तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।”

मौसम विभाग ने 27 और 28 मई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश शुरू होने का अनुमान है।

अधिकारी ने बताया कि 29 से 31 मई के बीच इसका अधिकतम असर रहेगा और जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभागों में धूल भरी आंधी, 60–70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई से तापमान में दो–तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है, जिससे लू की स्थिति से राहत मिलेगी।

भाषा बाकोलिया मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र