राजस्थान : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया
राजस्थान : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया
जयपुर, 15 अगस्त (भाषा) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को यहां राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट रखने, भाईचारा कायम रखने और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप देश को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”जिस तरह से देश में लोगों की बोलने की आजादी और काम करने के अधिकार पर हमला हो रहा है, वह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने, लोगों को डराने-धमकाने और नफरत फैलाने के एजेंडे के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम का सम्मान भी किया।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा

Facebook


