राजस्थान: सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

  •  
  • Publish Date - November 30, 2021 / 02:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जयपुर, 30 नवंबर (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा जिले के दराड़ा इलाके में एक जीप की ट्रक से आमने सामने की टक्कर में हुआ।

पुलिस ने बताया कि दो मृतकों की पहचान जस्सा सिंह व राम सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब से थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज