राजस्थान : एसयूवी और स्कूटी की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

राजस्थान : एसयूवी और स्कूटी की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

राजस्थान : एसयूवी और स्कूटी की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल
Modified Date: May 4, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: May 4, 2026 1:10 pm IST

जयपुर, चार मई (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक एसयूवी और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के नीचे फंस गई। इसके बाद दोनों वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फुट नीचे जा गिरे।

प्रतापनगर थाना प्रभारी पूरन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसा एकलिंगपुरा चौराहे के पास हुआ जिसमें स्कूटी सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान अरुण सिंह (40) और सौरभ (30) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) घायल हुए हैं। दोनों मोदड़ी, प्रतापनगर (उदयपुर) के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे और रविवार रात शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शवों को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

भाषा बाकोलिया मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में