राजस्थान : तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

राजस्थान : तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

राजस्थान : तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत
Modified Date: February 22, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: February 22, 2026 7:21 pm IST

जयपुर, 22 फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में रूपबास स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास सड़क पर पैदल जा रहे दो मौसेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रैणी थाना पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात बाद एक बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि परवैणी निवासी सचिन मीणा (19) और उसका मौसेरा भाई आशीष मीणा (18) रात को पैदल कटी घाटी स्थित अपने कमरे पर जा रहे रहे थे। रास्ते में जगन्नाथ मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।

उसने बताया कि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आशीष मीणा कार के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष जयपुर में उपचाराधीन है।

भाषा बाकोलिया

धीरज

धीरज


लेखक के बारे में