राजस्थान के जल संसाधन मंत्री ने लखवार बांध परियोजना का निरीक्षण किया
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री ने लखवार बांध परियोजना का निरीक्षण किया
जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तराखंड में निर्माणाधीन लखवार बांध परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, सुरंग और जल भंडारण क्षमता का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि इस बांध के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने अपने हिस्से के 107 करोड़ रुपए में से अब तक 53 करोड़ रुपए का भुगतान उत्तराखंड सरकार को कर दिया है।
बांध की कुल भंडारण क्षमता 331 एमसीएम निर्धारित है। राजस्थान की हिस्सेदारी के अनुसार लगभग 30.91 एमसीएम पानी मिलने होने से शेखावाटी अंचल के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
जल संसाधन मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गिरि नदी पर निर्माणाधीन रेणुका परियोजना भी यमुना बेसिन की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी कुल भंडारण क्षमता 498 एमसीएम है।
उन्होंने कहा कि इसमें राजस्थान की जल हिस्सेदारी लगभग 46.50 एमसीएम होगी।
रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने परियोजना में अपनी हिस्सेदारी के 108 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
भाषा बाकोलिया जोहेब
जोहेब

Facebook


