राजस्थान : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

राजस्थान : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

राजस्थान : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Modified Date: February 16, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: February 16, 2026 8:27 pm IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव चार जेडडब्ल्यूएम में एक महीने पहले हुई 32 वर्षीय व्यक्ति भजनलाल की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिल कर कराई थी।

पुलिस ने यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक भजनलाल की पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर 16 जनवरी को अपने पति की हत्या की।

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा और भजनलाल जब घर से मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकला तो इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन करके इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रभुदयाल ने एक नाबालिग के साथ मिलकर भजनलाल को रास्ते में रोका और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद प्रभुदयाल ने रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव तथा उसकी मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से भजनलाल का शव मिला। भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में