Latur Farmer Couple Video: किसान की ऐसी मजबूरी.., बैल की मौत के बाद टूटा सहारा, तो पत्नी को हल से बांध किया खेत की जुताई, वीडियो देख आंख से निकल जाएंगे आंसू

Latur Farmer Couple Video: किसान की ऐसी मजबूरी.., बैल की मौत के बाद टूटा सहारा, तो पत्नी को हल से बांध किया खेत की जुताई, वीडियो देख आंख से निकल जाएंगे आंसू

Latur Farmer Couple Video: किसान की ऐसी मजबूरी.., बैल की मौत के बाद टूटा सहारा, तो पत्नी को हल से बांध किया खेत की जुताई, वीडियो देख आंख से निकल जाएंगे आंसू

Latur Farmer Couple Video | Photo Credit: AI

Modified Date: June 10, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: June 10, 2026 11:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने बैल की जगह खेत जोता
  • सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
  • कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

मुंबई: Latur Farmer Couple Video खेती किसानी को देश की रीढ़ माना जाता है, लेकिन खेती शब्द बोलने में जितना आसान है उतना खेती करना मुश्किल है। फसल की बुआई से लेकर किसानों को हर तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर नहीं होता, वे जुताई के लिए बैलों पर निर्भर रहते हैं और बैल भी नहीं होता तो काम काफी प्रभावित होता है। ऐसा ही एक हृदय विदारक मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले से सामने आया है, जहां एक किसान के पास जुताई के लिए बैल नहीं था तो बैल की जगह खुद उसकी पत्नी खेत की जुताई की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Maharashtra Farmer Viral Video)

Latur Farmer News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बांबली गांव (देवनी तहसील) का है। दरअसल, यहां रहने वाले किसान काशीनाथ गायकवाड़ के एक बैल की बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद किसान की चुनौती बढ़ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वह दूसरा बैल खरीदने के लिए असमर्थ रहा। जिसके बाद भी वो हार नहीं माना और खेती का काम जारी रखने के लिए मजबूरी में अपनी पत्नी को हल के दूसरे छोर पर बांध कर खेत की जुताई की।

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई चर्चा

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Farmer Struggle Video) यह घटना किसानों की आर्थिक परेशानियों और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद कठिन परिस्थितियों को उजागर करती है। वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिसमें हल के एक ओर बैल है और दूसरी छोर पर किसान की पत्नी। वीडियो देखने के बाद अब हर कोई भावुक हो गए हैं। इस घटना ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और किसान परिवार की आर्थिक स्थिति तथा ग्रामीण इलाकों में किसानों की समस्याओं पर चर्चा शुरू हो गई।

प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है। लातूर के कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि किसान परिवार को तत्काल किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।