India vs Afghanistan ODI: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे स्टार ऑलराउंडर, जानिए क्या है कारण?

Hardik Pandya Suffers Injury: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे स्टार ऑलराउंडर, जानिए क्या है कारण?

India vs Afghanistan ODI: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे स्टार ऑलराउंडर, जानिए क्या है कारण?

India vs Afghanistan ODI | Photo Credit: AI

Modified Date: June 10, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: June 10, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया को बड़ा झटका
  • हार्दिक पंड्या बाहर
  • चोट के चलते हुए बाहर

मुल्लांपुर: Hardik Pandya Suffers Injury 13 जून से भारत और अफगानिस्तान  (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Hardik Pandya Suffers Injury दरअसल, पांड्या को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस आकलन के दौरान क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया। यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते समय लगी थी। जिसकी वजह से मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह के खिंचाव या वजन उठाने से बचने की सलाह दी है। हार्दिक हाल ही में आईपीएल के दौरान लगी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से उबर रहे थे।

पता चला है कि नई चोट सीओई में आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी करने की वजह से लग सकती है अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शनिवार को धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को दो अन्य मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते लगेंगे इसलिए उनके एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि उनका रिहैबिलिटेशन पूरा नहीं हो पाएगा।’’

पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में वापसी की थी। इस 32 साल के ऑलराउंडर को यह नई चोट ऐसे समय में लगी है जब अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान पंड्या के बाएं टखने में लगी चोट ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया था।

दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं में पंड्या अहम बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला और फिर अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भी इतने ही मैच की श्रृंखला के लिए पंड्या को मैच फिट रखने के मकसद से उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर रखा गया है जबकि वह इस प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।