राजस्थान: ‘वॉटरहोल पद्धति’ से वन्यजीव गणना एक मई से शुरू

राजस्थान: ‘वॉटरहोल पद्धति’ से वन्यजीव गणना एक मई से शुरू

राजस्थान: ‘वॉटरहोल पद्धति’ से वन्यजीव गणना एक मई से शुरू
Modified Date: April 30, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: April 30, 2026 6:38 pm IST

जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के वन क्षेत्रों में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर ‘वॉटरहोल पद्धति’ से 24 घंटे की वन्यजीव गणना एक मई से शुरू की जाएगी। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उप वनसंरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल सिंह ने बताया कि वन्यजीवों की गणना एक मई शाम पांच बजे से दो मई शाम पांच बजे तक लगातार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस गणना का मुख्य उद्देश्य जयपुर वन क्षेत्र में वन्यजीवों की वर्तमान संख्या का सही आकलन करना है, जिससे उनके संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए बेहतर एवं वैज्ञानिक योजना बनाई जा सके।

उप वनसंरक्षक ने बताया कि इसके लिए 59 जल स्रोतों को चिह्नित किया गया है, जिनमें नाहरगढ़ जैविक उद्यान में नौ, नाहरगढ़ अभयारण्य में 19 और प्रादेशिक रेंज में 31 स्थल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सटीक आंकड़े एकत्रित करने के लिए सभी 59 जल स्रोतों के पास मचान बनाए गए हैं और साथ ही, कैमरा ट्रैप भी स्थापित किए गए हैं।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में