राजस्थान: चलती ट्रेन पर बोतल फेंकी, युवती घायल

राजस्थान: चलती ट्रेन पर बोतल फेंकी, युवती घायल

राजस्थान: चलती ट्रेन पर बोतल फेंकी, युवती घायल
Modified Date: February 5, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: February 5, 2026 3:48 pm IST

जयपुर, पांच फरवरी (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में बृहस्पतिवार सुबह उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोतल फेंकी, जिससे एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना ट्रेन के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय बाद देबारी इलाके में मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, युवती अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी और चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावर की पहचान करने व हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, महिला की सीट के पास कांच के टुकड़े मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में