PM Modi on TMC: ‘घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही TMC’.. राज्य सभा में PM मोदी ने ममता की पार्टी को घेरा, बोले- पतन के पैरामीटर में बना रहे नए रिकॉर्ड

'घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही TMC'.. PM Modi Speech: PM Modi attacks Mamata's party

PM Modi on TMC: ‘घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही TMC’.. राज्य सभा में PM मोदी ने ममता की पार्टी को घेरा, बोले- पतन के पैरामीटर में बना रहे नए रिकॉर्ड

PM Modi Speech in Rajya Sabha. Image Source- Sansad TV

Modified Date: February 5, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: February 5, 2026 5:49 pm IST

नई दिल्लीः PM Modi in Rajya Sabha Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और TMC सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये संसद का उच्च सदन एक प्रकार से राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। वहां से चर्चा का स्तर ऊपर होना चाहिए था। मैं कल एक माननीय सदस्य को सुन रहा था वो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं और वे आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे। PM Modi on TMC

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के साथी अपने गिरेवां में झांककर देखें। पतन के जितने भी पैरमीटर हैं, उन सब में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। क्या हाल बना रखा है। राज्य अंधकार के अंदर डूब रहा है और वे यहां उपदेश देते हैं। PM मोदी ने कहा कि दनिया का समृद्ध देश भी अपने यहां ये घुसपैठियों को बाहर निकालता है, लेकिन हमारे यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर पैदा किया जा रहा है। घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक छीन, जमीन छीन रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

कांग्रेस पर भी बोला हमला (PM Modi on TMC)

PM Modi in Rajya Sabha Live: इस दौरान पीएम मोदी ने इकोनॉमी के संदर्भ में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया। PM ने कहा कि आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

खरगे पर भी साधा निशाना (PM Modi Latest News)

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।