राजस्थान : युवक ने दो बेटियों की हत्या के बाद खुद और पत्नी को घायल किया

राजस्थान : युवक ने दो बेटियों की हत्या के बाद खुद और पत्नी को घायल किया

राजस्थान : युवक ने दो बेटियों की हत्या के बाद खुद और पत्नी को घायल किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: July 14, 2021 11:17 am IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद स्वयं और पत्नी को घायल कर लिया। युवक ने कथित तौर पर अवसाद के चलते यह कदम उठाया।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना ब्यावर कस्बे की है जहां अजीत चीता (30) का उसकी बीमार पत्नी कविता (27) के साथ किसी मामले पर मंगलवार की रात को विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि बुधवार को युवक ने शराब का सेवन किया और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जब उसकी दो बच्चियां चिल्लाई तो उसने उन पर भी हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया।

उन्होंने बताया कि चारों घायलों को ब्यावार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां एंजेल (5) और संजू (7) को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक अजीत और उसकी पत्नी कविता की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक अनुसंधान से पता चला है कि हमलावर युवक अजीत कई कारणों से अवसाद ग्रस्त था।

सिंह ने बताया कि वह बेरोजगार था और उसकी पत्नी की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। उसको घर के सभी काम करने पड रहे थे। मंगलवार की रात को उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था, बुधवार को उसने यह कदम उठा लिया।

भाषा कुंज पृथ्वी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में