राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस एएसआई ने आत्महत्या की

Ads

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस एएसआई ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 03:14 PM IST

जयपुर, दो मई (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वृत्ताधिकारी सुदर्शन पालावत ने बताया कि एएसआई विष्णु कुमार कारोई में तैनात थे और शनिवार सुबह उनका शव मेस में फंदे से लटका मिला।

पालावत ने बताया कि एएसआई कल रात खाना खाकर अपने क्वार्टर में चले गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘आज सुबह वह मेस में फांसी से लटके मिले। प्रथम दृष्टया उन्होंने आत्महत्या की है।’’

वृत्ताधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी वैभव धीरज

धीरज