राज्यसभा : शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के दौरान उदार नीति अपनाने पर जोर दिया कांग्रेस सदस्य ने
राज्यसभा : शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के दौरान उदार नीति अपनाने पर जोर दिया कांग्रेस सदस्य ने
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) किसानों और छात्रों द्वारा किए जाने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के दौरान उदार नीति अपनाए जाने पर जोर देते हुए राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस की रजनी पाटिल ने कहा कि पुलिस बल का उपयोग केवल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाना चाहिए।
शून्यकाल के दौरान पाटिल ने किसानों और छात्रों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार सभी को है और असहमति जताने के तरीकों में एक तरीका विरोध प्रदर्शन भी है।
उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का फैसला वैसे भी तब किया जाता है जब यह लगता है कि हमारी बात सुनी नहीं जा रही है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और प्रदर्शनों के प्रति उदार नीति अपनाई जानी चाहिए और पुलिस बल का उपयोग केवल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी पक्षों के साथ संस्थागत संवाद की व्यवस्था किए जाने की भी आवश्यकता होती है।
भाषा मनीषा अविनाश
अविनाश

Facebook


