Rajya Sabha Election 2026 Dates : संसद की 26 सीटों पर महामुकाबला! चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 18 जून को होगा बड़ा फैसला

निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। मतदान 18 जून को होगा और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें मल्लिकार्जुन खरगे और एच. डी. देवेगौड़ा जैसे नाम शामिल हैं।

Rajya Sabha Election 2026 Dates : संसद की 26 सीटों पर महामुकाबला! चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 18 जून को होगा बड़ा फैसला

Rajya Sabha Election 2026 Dates / X

Modified Date: May 22, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: May 22, 2026 2:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा
  • मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन कराई जाएगी
  • नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी, 9 जून को जांच और 11 जून तक वापसी

नई दिल्ली: Rajya Sabha Election 2026 Datesचुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आगामी 18 जून को इन सीटों पर मतदान कराया जाएगा और इसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इस चुनाव के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा, जिसके बाद नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रियाएं शुरू होंगी।

10 राज्यों की सीटों पर होगा चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, यह चुनाव उन 10 राज्यों की सीटों पर हो रहा है जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। 26 Rajya Sabha Seats Polling इसके तहत आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम में एक-एक सीट पर मतदान होना है।

9 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट

राज्यसभा के इस चुनाव में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एआईएडीएमके नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

Rajya Sabha Election 2026 Dates कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 24 प्रमुख नेता का कार्यकाल समाप्त

इस बार का राज्यसभा सदन से कई बड़े दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 प्रमुख नेता शामिल हैं। 1 जून से शुरू होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया में 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद 18 जून को होने वाले मतदान से राज्यों की सियासत का नया समीकरण तय होगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.