Nagpur Police Diesel Case : “डीजल नहीं है, पैसा दो तो गाड़ी बढ़ाएं…” लापता मासूम की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे बेबस माता-पिता, इंस्पेक्टर ने दे दिया शर्मनाक जवाब, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Nagpur में एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लापता नाबालिग लड़की की तलाश शुरू करने से पहले परिवार से पैसे मांगने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर बाबूराव राउत को थाने से हटाकर कंट्रोल रूम भेज दिया गया है।

Nagpur Police Diesel Case : “डीजल नहीं है, पैसा दो तो गाड़ी बढ़ाएं…” लापता मासूम की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे बेबस माता-पिता, इंस्पेक्टर ने दे दिया शर्मनाक जवाब, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

nagpur Police Diesel Case / IMAGE SOURCE : ai generated

Modified Date: May 22, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: May 22, 2026 8:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • नागपुर में लापता नाबालिग की तलाश से पहले पुलिस इंस्पेक्टर पर पैसे मांगने का आरोप
  • “डीजल नहीं है” कहकर कथित रूप से परिवार से मांगे गए पैसे
  • वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर बाबूराव राउत का तबादला

नागपुर : Nagpur Police Inspector Diesel Case महाराष्ट्र के नागपुर से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ पंचपावली पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक लापता नाबालिग लड़की की तलाश शुरू करने से पहले उसके परिजनों से कथित तौर पर पैसे मांगे। इंस्पेक्टर का कहना था कि सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद ही वह तलाश शुरू कर पाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामला बढ़ने के बाद सीनियर इंस्पेक्टर बाबूराव राउत को थाने से हटा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार 18 मई की सुबह से लापता थी। जब वह शिकायत लेकर पंचपावली पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। Vijay Wadettiwar Nagpur Police Video सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बाबूराव राउत ने कथित तौर पर गाड़ी में डीजल न होने की बात कहकर पैसे की मांग की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सवाल उठा रहा है कि अगर किसी नेता या बड़े अधिकारी की बेटी लापता होती, तो क्या तब भी यही बहाना बनाया जाता?

विवाद को बढ़ता देख पुलिस आयुक्त ने उठाया सख्त कदम

इस पूरे विवाद को बढ़ता देख नागपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत सख्त कदम उठाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन रेड्डी ने पुष्टि की है कि शुरुआती जांच के बाद इंस्पेक्टर बाबूराव राउत का तबादला पुलिस कंट्रोल रूम में कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.