किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे, राकेश टिकैत का ये बयान चेतावनी या धमकी?

किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे, राकेश टिकैत का ये बयान चेतावनी या धमकी?

किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे, राकेश टिकैत का ये बयान चेतावनी या धमकी?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 24, 2021 11:52 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदालन लगाताार जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत लगातार देश के कई शहरों में जाकर किसान महापंचायत कर रहे हैं। इसी बीच राकेश टिकैत ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।

Read More: सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा, हिड़मा के निर्देश पर तर्रेम-सिलगेर मार्ग को किया बाधित

राकेश टिकैत ने कहा ​है कि किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे। बता दें कि किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल किला पर दूसरा झंडा फहरा दिया था। 26 जनवरी को किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। वहीं, राकेश टिकैत ने एक बार फिर दिल्ली में घुसने की चेतावनी दी है।

Read More: DGP डीएम अवस्थी बोले- पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही नक्सलियों की नई रणनीति, ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

बता दें कि कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन पिछले 100 से अधिक दिनों से लगातार जारी है। हालांकि सरकार और किसानों के बीच सुलह के लिए कई बैठकें हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। सरकार ने किसानों के पास कानून में संशोधन की पेशकश की थी, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More: कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, मुख्यमंत्री के फैसले की निंदा भी की

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"