Ram Mandir Latest News: राम मंदिर दान मामले में बड़ा अपडेट, चंपत राय और अनिल मिश्रा के बाद क्या गोविंद देव गिरी देंगे इस्तीफा?

Ram Mandir Latest News: राम मंदिर दान मामले में बड़ा अपडेट, चंपत राय और अनिल मिश्रा के बाद क्या गोविंद देव गिरी देंगे इस्तीफा?

Ram Mandir Latest News: राम मंदिर दान मामले में बड़ा अपडेट, चंपत राय और अनिल मिश्रा के बाद क्या गोविंद देव गिरी देंगे इस्तीफा?

Ram Mandir Latest News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: July 13, 2026 12:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर में दान चोरी का मामला
  • राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने भी अपने पद छोड़ने की जताई इच्छा
  • महासचिव रहे चंपत राय सदस्य अनिल मिश्रा ने पहले ही दे दिया इस्तीफा

अयोध्या: Ram Mandir Latest News राम मंदिर दान चोरी की जांच लागातार चल रही है। इस मामले में आए दिन जांच में नए नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस्तीफों का दौर थमने का नहीं ले रहा है। पहले ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय सदस्य और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। फिलहाल इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अयोध्या फिर आ सकती है एसआईटी की टीम

Ram Mandir Latest News बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले जांच जारी है। एसआईटी की टीम आने वाले दिनों में अयोध्या आ सकता है और श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकते हैं।

23 जून को एसआईटी ने सौंपी थी प्रारंभिक रिपोर्ट

बता दें कि एसआईटी ने 23 जून को राज्य सरकार को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसे पंत ने अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपा था। उस समय पंत ने कहा था कि जांच जारी है और आगे की पड़ताल पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एक जुलाई को राज्य सरकार ने जांच पूरी करने के लिए एसआईटी का कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ा दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।