घर में सो रही थी 13 साल की लड़की, तभी दरिदें ने किया अपहरण औऱ खेतों में ले जाकर किया ये घिनौना काम

किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा

घर में सो रही थी 13 साल की लड़की, तभी दरिदें ने किया अपहरण औऱ खेतों में ले जाकर किया ये घिनौना काम

Rape in Begusarai

Modified Date: June 3, 2023 / 05:07 pm IST
Published Date: June 3, 2023 4:28 pm IST

जयपुर : राजस्थान के अजमेर जिले की एक अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Read More : Hero ने लॉन्च किया अपनी दमदार बाइक का Canvas Black Edition, शानदार फीचर के साथ मिलेगी जबरदस्त माइलेज, कीमत है मात्र इतनी 

पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश बीएल जाट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी द्वारा किए गए घृणित कृत्य को देखते हुए उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जा सकती है। विशेष लोक अभियोजक रूपेंद्र परिहार ने बताया कि इसके बाद अदालत ने दोषी सांवर लाल माली को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई और उसपर 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Read More : सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती से रेप, मकान मालिक ने ही बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि घटना तीन साल पहले जिले के केकड़ी थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के पिता ने केकड़ी थाने में तहरीर दी कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई जो बाद में खेतों में रोती मिली। व्यक्ति लड़की को उस समय उठा ले गया जबकि वह सो रही थी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।