Raisen bus palti
कोटा : राजस्थान के बारां जेल में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 65 साल के एक बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुयी, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
Read more : बोल्डनेस के मामले में इस लड़के ने उर्फी जावेद को भी छोड़ा पीछे, शरीर पर सिर्फ पत्ते लटकाकर बनाया वीडियो
हरनावदशाहजी थाने के प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने बृहस्पतिवार दोपहर शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Read more : अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, इस राज्य से होगी शुरुवात, गृहमंत्री करेंगे किताबों का विमोचन
पुलिस ने बताया कि बच्ची का बयान शुक्रवार को दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले उसकी चिकित्सा जांच करायी गयी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।