Ration Card Latest Update: राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, हितग्राहियों को अब नहीं मिलेगी ये तीन चीज, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, हितग्राहियों को अब नहीं मिलेंगी ये तीन चीज, Ration distribution suspended for 2 months in Assam

Ration Card Latest Update: राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, हितग्राहियों को अब नहीं मिलेगी ये तीन चीज, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Modified Date: June 1, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: June 1, 2026 2:58 pm IST

गुवाहाटीः Ration Card Latest Update: असम सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद लेखानुदान बजट की व्यवस्था जारी रहने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत रियायती दरों पर दाल, चीनी और नमक के वितरण को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Ration Card Latest Update: समाचार पत्रों में प्रकाशित एक विज्ञापन में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कहा कि पात्र लोगों को सब्सिडी दर पर दी जा रही इन तीन खाद्य सामग्री की आपूर्ति जून से दो महीने के लिए बंद कर दी गई है। विभाग ने कहा कि राज्य अभी लेखानुदान बजट व्यवस्था के तहत काम कर रहा है और 2026-27 का पूर्ण बजट नयी सरकार द्वारा जुलाई में पेश किया जाएगा।

विभाग ने कहा, ‘‘नयी सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी और उसके पारित होने के बाद अगस्त से यह योजना फिर शुरू होगी।’’ हालांकि, इस दौरान मासिक मुफ्त चावल का वितरण बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। सरकार ने कहा कि यदि किसी दुकान में मई के वितरण के बाद मसूर दाल, चीनी और नमक बचा हो तो वह इस महीने गरीब परिवारों को दिया जाएगा।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।