TMC Sandeepan Saha Expelled: शुरू हुई ममता के TMC में टूट!.. इन दो विधायकों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, कल 80 में से 60 MLA थे मीटींग से गायब

TMC MLA Sandipan Saha Ritabrata Banerjee Expelled: टीएमसी ने संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को निष्कासित किया, बैठक बहिष्कार के बाद बंगाल राजनीति में हलचल बढ़ी।

TMC Sandeepan Saha Expelled: शुरू हुई ममता के TMC में टूट!.. इन दो विधायकों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, कल 80 में से 60 MLA थे मीटींग से गायब

TMC MLA Sandipan Saha Ritabrata Banerjee Expelled || Image- Britannica file

Modified Date: June 1, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: June 1, 2026 3:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीएमसी ने दो विधायकों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निकाला।
  • बैठकों में लगातार अनुपस्थिति पर पार्टी ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई।
  • संदीपन साहा ने निष्कासन के बाद नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। (TMC MLA Sandipan Saha Ritabrata Banerjee Expelled) पार्टी ने दोनों नेताओं पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

टीएमसी की ओर से 1 जून को जारी अलग-अलग निष्कासन पत्रों में कहा गया है कि दोनों विधायक लंबे समय से पार्टी नेतृत्व द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे। पार्टी के मुताबिक़, उन्हें टीएमसी के उम्मीदवार के रूप में जनता ने चुना था, इसलिए उनसे संगठनात्मक अनुशासन का पालन करने की अपेक्षा की जाती थी।

Image

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

पार्टी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने यह भी पाया कि दोनों विधायक ऐसे कार्यों और बयानों में शामिल रहे, जो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के हितों के लिए नुकसानदायक थे। हालांकि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि दोनों नेताओं ने कौन-सी गतिविधियां की थीं या कौन-से बयान दिए थे जिन्हें पार्टी विरोधी माना गया। (TMC MLA Sandipan Saha Ritabrata Banerjee Expelled) टीएमसी ने कहा कि मामले की पूरी समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन के अनुशासन और एकता को बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

पार्टी से जुड़े सभी अधिकार भी समाप्त

निष्कासन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्राथमिक सदस्यता समाप्त होने के साथ ही संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी पार्टी से जुड़े सभी पदों, जिम्मेदारियों और विशेषाधिकारों से भी वंचित हो जाएंगे। यह फैसला नोटिस जारी होने की तारीख से ही लागू माना जाएगा। टीएमसी ने कहा कि दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी गतिविधियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। पार्टी ने यह भी दोहराया कि संगठन के नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है।

संदीपन साहा ने बताई पार्टी मीटिंग से गायब रहने की वजह

वही अपने निष्कासन के बाद टीएमसी विधायक संदीपन साहा ने मीडिया से विस्तार से बात की है। उन्होंने कल आहूत की गई बैठक में शामिल नहीं होने की वजह भी बताई है। (TMC MLA Sandipan Saha Ritabrata Banerjee Expelled) बयानों के मुताबिक टीएमसी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, विधायकों के नेता और चीफ व्हिप जैसे फैसलों पर नियमों का पालन नहीं कर रही है, बल्कि बिना किसी विचार और चर्चा के नाम तय किये जा रहे है। सुने क्या कहा संदीपन साहा ने

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown