RBI Threat Email: RBI सहित 11 जगहों को बम से उड़ा देने की मिली धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Threatening email to RBI: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई को एक धमकी भरी ईमेल आया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Threatening email to RBI
Threatening email to RBIl: नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई को एक धमकी भरी ईमेल आया था। इसकी जानकारी जैसे ही मुंबई क्राइम ब्रांच वालों को मिली अलर्ट होकर क्राइम ब्रांच वालों ने आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया। उस आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि आरोपी ने आरबीआई दफ्तर में धमकी भरा ईमेल किया था। मेल में लिखा था की मुंबई में 11 जगहों पर बम रखे हैं। इसके साथ ही यह भी लिखा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने बताए जगहों की जांच की लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद भी मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह धमकी भारत की वित्तीय राजधानी में नए साल के जश्न से पहले आई है।
Threatening email to RBI: मेलर ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वे भारत के इतिहास के सबसे बड़े घोटाले में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, आरबीरआई को यह धमकी भरा मेल दोपहर में डेढ़ बजे मिला था। इसमें 11 स्थानों पर बम रखने का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मेल में लिखे स्थानों की जांच के बाद एमआरए मार्ग थाना में एक शिकायत भी दर्ज की है।

Facebook


