विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान: असम में 85 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89 प्रतिशत

Ads

विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान: असम में 85 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 10:15 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बताया कि असम और पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को क्रमशः 85.38 प्रतिशत और 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे उच्च मतदान प्रतिशत है।

आयोग ने बताया कि इससे पहले असम और पुडुचेरी में मतदान में सबसे अधिक भागीदारी क्रमशः 84.67 प्रतिशत (2016 विधानसभा चुनाव) और 86.19 प्रतिशत (2011 विधानसभा चुनाव) थी।

केरल, असम और पुडुचेरी में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही।

असम में जहां पुरुषों की भागीदारी 84.80 प्रतिशत रही, वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 85.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी प्रकार केरल में पुरुषों की मतदान में भागीदारी 75.01 प्रतिशत थी, जबकि महिलाओं की भागीदारी 80.86 प्रतिशत रही।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 88.09 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 91.33 प्रतिशत रहा।

असम, केरल और पुडुचेरी की कुल 296 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें कुल 5.31 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल थे। इसके अलावा कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए।

मतदान के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘असम, केरल और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे लोकतांत्रिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से, मैं असम, पुडुचेरी और केरल के प्रत्येक मतदाता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।’’

भाषा आशीष माधव

माधव

ताजा खबर