क्षेत्रीय पार्टियां वंशवादी पार्टियों में तब्दील हो रहीं : नड्डा
क्षेत्रीय पार्टियां वंशवादी पार्टियों में तब्दील हो रहीं : नड्डा
(तस्वीर के साथ)
कृष्णागिरि (तमिलनाडु), 10 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां अब क्षेत्रीय आकांक्षाओें को पूरा नहीं कर रही हैं और अब वे वंशवादी पार्टियों में तब्दील हो रही हैं।
यहां तमिलनाडु में बने पार्टी के जिला कार्यालयों की इमारत का उद्घाटन करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति जैसी ‘वंशवादी पार्टियों’ के खिलाफ ‘लड़’ रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी क्षेत्रीय पार्टियां अब परिवारवादी वंशवादी पार्टियों में तब्दील हो रही हैं…अब वे क्षेत्रीय आंकाक्षाओं के लिए काम नहीं करते। वे केवल अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं।’’
भाषा धीरज संतोष
संतोष

Facebook


